कोंडागांव: कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने माकड़ी में किया भूमिपूजन, 13.79 करोड़ के 18 विकास कार्यों की दी सौगात
कोण्डागांव जिले के विकासखंड माकड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री लता उसेंडी ने लगभग 13 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। आज रविवार दोपहर 12 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार इनमें शासकीय महाविद्यालय, पुल-पुलिया, क्लासरूम, लैब और लाइब्रेरी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है