जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'यूपी प्रमाण' पोर्टल का हुआ लॉन्च, प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन हुए
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘यूपी प्रमाण’ पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की प्रशासनिक प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन संचालित होंगी। इस पोर्टल पर शिक्षक अनुमोदन, नियुक्तियां, मान्यता, संबद्धता, निरीक्षण रिपोर्ट और नवीनीकरण जैसी प्रक्रियाएं अपलोड की जाएंगी।