चूरू: चूरू के भामाशाह ने बेटी की याद में लगाया आई कैम्प, 130 व्यक्तियों का होगा निशुल्क ऑपरेशन
Churu, Churu | Nov 28, 2024 शहर के एक भामाशाह ने अपनी बेटी की याद में लोगों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया है। जिसमें 130 व्यक्तियों का निशुल्क ऑपरेशन होगा। लायंस क्लब चूरू द्वारा गुरुवार दिन में एक बजे के करीब गुंजन राजगढ़िया की स्मृति में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से तीन दिवसीय मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर गढ़ के पास अस्पताल में शुरू हुआ।