नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण सफाई व्यवस्था देख हुए नाराज ठेकेदार को लगाई फटकार
नीमकाथाना जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए आज जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए व्यवस्थाएं देखी उन्होंने वार्डों में मरीजों के लिए कूलर पंखे और एयर कंडीशनर की व्यवस्थाएं माकूल है या नहीं वह देखी।इसके साथ ही जो कमियां हैं उनको ध्यान देने को लेकर स्टाफ को निर्देश दिए।