नीम का थाना: ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी में पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत कार्यलय का किया घेराव
नीमकाथाना जिले के ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कामरेड गोपाल सैनी के नेतृत्व ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी का घेराव किया नारे बाजी कर विरोध जताया।कार्यालय में सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के नहीं मिलने पर सरपंच कार्यालय के बाहर ज्ञापन चस्पा किया।गोपाल सैनी पूर्व सरपंच नरसिंहपुरी ने बताया कि टैकर चालू नही होने से पेयजल की समस्या है।