जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर हत्या और अपहरण के आरोपी समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद करने में भी सफलता पाई। कार्रवाई के दौरान 134 किलो जावा महुआ जब्त किया गया तथा शराब कारोबार और सेवन के मामलों में कई गिरफ्तारियां हुईं।