कुटुंबा: अंबा में पूर्व प्रमुख के घर हुई भीषण चोरी, चोर 90 लाख का आभूषण और नगदी ले गए, घर में ताला बंद था
औरंगाबाद जिले के अंबा बाजार में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर लगभग 90 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना अंबा मुख्य चौक के समीप स्थित पूर्व उप प्रमुख गीता देवी और उनके पति वीरेंद्र सिंह के घर की है।