आरा में अतिक्रमण के विरुद्ध चला प्रशासन का अभियान
जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को अंचलाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में आरा में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही, संबंधित अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक मार्गों एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक मार्गों, सरकारी भूमि एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। आमजन की सुगम आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर एवं नियमानुसार जारी रहेगा।
Arrah, Bhojpur | Aug 10, 2026