आरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला विशेष अभियान।
सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों से हटाया गया अतिक्रमण, दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी चेतावनी।
आरा, 10 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सोमवार को आरा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी, सदर आरा ने किया।
प्रशासन की टीम ने अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक मार्गों एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने का निर्देश दिया गया।
Arrah, Bhojpur | Aug 10, 2026