बांका: बांका सदर अस्पताल में 8 महीने से ऑक्सीजन प्लांट खराब, जंबो सिलेंडर से चल रही व्यवस्था
Banka, Banka | Apr 2, 2026 बांका सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले करीब आठ महीनों से खराब पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर लक्ष्मण पंडित ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को ठीक कराने के लिए पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।