संडीला: कछौना में दो घरों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Sandila, Hardoi | Apr 27, 2026 कछौना के माढिया मजरा कलौली निवासी रामजानकी और रामनरेश के घरों में अचानक आग लग गयी।आग में घरेलू सामान, रुपये-पैसे, अनाज, कपड़े—सब कुछ जलकर खाक हो गया।पीड़िता राम जानकी ने बताया कि रात को अचानक आग की लपटें भड़क उठीं। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।" रामनरेश ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए आरोप भी लगाए।