मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में मंदिर की जमीन पर फर्जी अध्यक्ष बनकर नीलामी की तैयारी, संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत
झांसी के मऊरानीपुर तहसील में मंदिर की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम गैराहा निवासी राजेश भदौरिया ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने खुद को मंदिर का अध्यक्ष बताकर गांव में मुनादी कराई और मंदिर की भूमि की नीलामी के लिए बोली व रुपये जमा कराने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।