जगदलपुर: बस्तर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा
बस्तर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा 2025 का आज शुक्रवार कों रात 9 बजे शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर संजय पांडे सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।