बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के घरमपुर गौसगंज में दबंगों ने महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के घरमपुर गौसगंज में दबंगों द्वारा एक महिला को लाठी डंडों से जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।