बरेली: नरियावल में दबंगों ने युवक पर तलवार से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में दंबगों दबंग ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा युवक ऊपर तलवार से हमला किया गया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने पूरे मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।