मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन अंडरपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत, दो घायल, एक बदमाश हिरासत में, अवैध हथियार और ₹40,000 बरामद
सिविल लाइन अंडरपास पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र और शशि कपूर घायल हुए, जबकि दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, 40 हजार रुपये और बाइक बरामद की। पूछताछ में बदमाशों ने हालिया लूट की घटना कबूल की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही