तरबगंज: उमरी बेगमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों को मंगुराबाजार पुलिस चौकी के सामने से किया गिरफ्तार
उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी विनय कुमार उपाध्याय व रत्नेश उपाधाय पुत्र स्व0प्रेम किशोर उपाध्याय निवासी ग्राम मंगूरा बाजार थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।कई अपराधों में वांछित अभियुक्तों को मंगुरा बाजार पुलिस चौकी के सामने से गिरफ्तार किया गया।