बेगूसराय: बेगूसराय में बछड़ा चोरी मामले में आरोपित 32 साल के बाद कोर्ट से हुआ रिहा
बेगूसराय न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी मयंक कुमार पांडेय ने बछड़ा चोरी मामले की सुनवाई करते हुए बरौनी थाना के सिमरिया निवासी आरोपित केदारनाथ भास्कर को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. आरोपित पर आरोप था कि 27 मार्च 1992 को सूचक संजय कुमार पांडेय के बछड़ा को चोरी कर लिया था. आपको बता दे की इस मामले में इन 32 सालों में आरोपित को कई बार जेल भी जाना पड़ा.