बेगूसराय: पटेल चौक पर चैती दुर्गा का पट खुलते ही मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पटेल चौक पर चैती दुर्गा का पट खुलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं. इस संबंध में एसपी मनीष ने कहा है कि चैती दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, इसको लेकर चिन्हित चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है.