बेगूसराय: तेतरी ग्राम से 39 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी ग्राम से 39 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में तेतरी ग्राम से 02 व्यक्ति को 39 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.