बेगूसराय: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत होमगार्ड कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली, कहा- सावधानी हटी दुर्घटना घटी
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को होमगार्ड कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान आमलोगों को आग से बचाव हेतु कई प्रकार की जानकारी दी गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रही है. ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.