बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 09 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में कुल 09 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.