इटावा: नगला बनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात में मौत, शव गांव पहुंचने पर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया
Etawah, Etawah | Apr 7, 2026 बसरेहर के नगला मनी निवासी 29 वर्षीय रविन्द्र उर्फ लालू की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे शव गांव पहुंचने पर स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों के अनुसार, रविन्द्र गुजरात के वापी में कमलेश के यहां रहकर ट्रांसपोर्ट पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था।