Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

ग्वालियर चंबल संभाग दौरे के दौरान पत्रकार वार्ता में शामिल रहे राजेश राठौर

148 views | Morena Nagar, Morena | Feb 6, 2024

MORE NEWS

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 287 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं*

मुरैना शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत इस सप्ताह भी आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 287 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर नियमानुसार समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भार्गव ने कहा कि जनसुनवाई शासन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और सुगमता से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 287 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं* मुरैना शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत इस सप्ताह भी आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 287 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर नियमानुसार समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भार्गव ने कहा कि जनसुनवाई शासन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और सुगमता से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

मुरैना: शराब कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, निधि गांव निवासी भानु गुर्जर, एडल गुर्जर और आकाश गुर्जर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने शराब कारोबारी के घर पर लगातार 6 राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से 7 पेटी अवैध देसी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा फायरिंग की घटना में प्रयुक्त देशी राइफल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुरैना: शराब कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, निधि गांव निवासी भानु गुर्जर, एडल गुर्जर और आकाश गुर्जर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने शराब कारोबारी के घर पर लगातार 6 राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से 7 पेटी अवैध देसी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा फायरिंग की घटना में प्रयुक्त देशी राइफल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

आशियानो को प्रशासन ने उजाड़ा,ज़मीन दिलाने का किया था वादा , 10 परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर।
मुरैना। देवपुर पंचायत पूछरी तहसील सबलगढ़ की निवासी महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि आशियाने के लिए ज़मीन दिलाने का वादा पूरा नहीं होने से 10 परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से शिकायत कर जल्द आवासीय ज़मीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
शिकायत के दौरान महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। उनका कहना है कि रहने के लिए न तो अपना घर है और न ही कोई सुरक्षित ठिकाना। फिलहाल वे दूसरों के घरों में शरण लेने या खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर रहने को विवश हैं।
पीड़ितों ने बताया कि बरसात शुरू हो चुकी है और ऐसे में खुले में रहना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना घर बना सकें।
अब देखना होगा कि �

आशियानो को प्रशासन ने उजाड़ा,ज़मीन दिलाने का किया था वादा , 10 परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर। मुरैना। देवपुर पंचायत पूछरी तहसील सबलगढ़ की निवासी महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि आशियाने के लिए ज़मीन दिलाने का वादा पूरा नहीं होने से 10 परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से शिकायत कर जल्द आवासीय ज़मीन उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के दौरान महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। उनका कहना है कि रहने के लिए न तो अपना घर है और न ही कोई सुरक्षित ठिकाना। फिलहाल वे दूसरों के घरों में शरण लेने या खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर रहने को विवश हैं। पीड़ितों ने बताया कि बरसात शुरू हो चुकी है और ऐसे में खुले में रहना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शीघ्र आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना घर बना सकें। अब देखना होगा कि �

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान का समारोहपूर्वक समापन*

*जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं जीआरएस का सम्मान*

मुरैना,  जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत देवरी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों, सचिवों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना ने कहा कि 19 मार्च से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाबों का निर्माण, डगवेल रिचार्ज, कुओं एवं बावड़ियों का जीर्णोद्धार, अमृत सरोवरों का विकास, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना तथा अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य व्यापक स्तर पर किए गए। इन कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्रामीणों तथा पंचायत एवं अन्य विभागों के अमले ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े तीन माह तक चले इस अभियान के दौरान जिले की सैकड़ों जल संरचनाओं को नया जीवन मिला है। परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया गया है, जिससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि जल संरक्षण केवल एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित सतत सामाजिक दायित्व है। जल संसाधनों का संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सीमित संसाधनों के बावजूद दूरदर्शिता के साथ कुओं, बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जल प्रबंधन की समृद्ध परंपरा विकसित की थी। आज आवश्यकता है कि हम उसी विरासत को आधुनिक सोच एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण को अपने दैनिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाए तथा जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं नियमित रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसका संरक्षण ही पर्यावरणीय संतुलन, कृषि समृद्धि, ग्रामीण विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। यदि शासन, प्रशासन और समाज मिलकर निरंतर प्रयास करें तो जल संरक्षण को एक स्थायी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

*मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन*

जिला स्तरीय समापन समारोह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। संदेश में बताया गया कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण संबंधी कार्य संपन्न किए गए हैं। इनमें खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर, चेकडैम, जलाशयों का जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण तथा जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं जीआरएस सम्मानित*

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सरपंचों, सचिवों तथा जीआरएस को समारोह में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभियान के दौरान मुरैना जिले में 1,072 खेत तालाबों का निर्माण पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त 384 डगवेल रिचार्ज तथा 2,430 पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया गया। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचनाओं का चिन्हांकन कर उनका जीर्णोद्धार कराया गया तथा जनभागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण के व्यापक कार्य संपादित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा 62 प्रकार की गतिविधियों के अंतर्गत कुल 17,910 कार्य पूर्ण किए गए।

उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत धनेला में जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण कार्य के साथ किया गया था। अभियान के दौरान जिलेभर में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।

जल गंगा संवर्धन अभियान का समारोहपूर्वक समापन* *जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं जीआरएस का सम्मान* मुरैना, जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत देवरी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों, सचिवों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना ने कहा कि 19 मार्च से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत तालाबों का निर्माण, डगवेल रिचार्ज, कुओं एवं बावड़ियों का जीर्णोद्धार, अमृत सरोवरों का विकास, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना तथा अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य व्यापक स्तर पर किए गए। इन कार्यों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्रामीणों तथा पंचायत एवं अन्य विभागों के अमले ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े तीन माह तक चले इस अभियान के दौरान जिले की सैकड़ों जल संरचनाओं को नया जीवन मिला है। परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया गया है, जिससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण भी सुनिश्चित हुआ है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि जल संरक्षण केवल एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित सतत सामाजिक दायित्व है। जल संसाधनों का संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सीमित संसाधनों के बावजूद दूरदर्शिता के साथ कुओं, बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जल प्रबंधन की समृद्ध परंपरा विकसित की थी। आज आवश्यकता है कि हम उसी विरासत को आधुनिक सोच एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण को अपने दैनिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाए तथा जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं नियमित रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसका संरक्षण ही पर्यावरणीय संतुलन, कृषि समृद्धि, ग्रामीण विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। यदि शासन, प्रशासन और समाज मिलकर निरंतर प्रयास करें तो जल संरक्षण को एक स्थायी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। *मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन* जिला स्तरीय समापन समारोह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। संदेश में बताया गया कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण संबंधी कार्य संपन्न किए गए हैं। इनमें खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवर, चेकडैम, जलाशयों का जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण तथा जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता अभियान शामिल हैं। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं जीआरएस सम्मानित* जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सरपंचों, सचिवों तथा जीआरएस को समारोह में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान मुरैना जिले में 1,072 खेत तालाबों का निर्माण पूर्ण कराया गया। इसके अतिरिक्त 384 डगवेल रिचार्ज तथा 2,430 पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया गया। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल संरचनाओं का चिन्हांकन कर उनका जीर्णोद्धार कराया गया तथा जनभागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण के व्यापक कार्य संपादित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा 62 प्रकार की गतिविधियों के अंतर्गत कुल 17,910 कार्य पूर्ण किए गए। उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत धनेला में जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण कार्य के साथ किया गया था। अभियान के दौरान जिलेभर में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

3 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद।

मुरैना। स्टेशन रोड थाना  पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी मुकेश पुत्र मातादीन रजक (49 वर्ष) निवासी ग्राम खेड़ा मेवदा, हाल बगियापुरा मैनाबसई, थाना सुमावली को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दिन थाना कोतवाली क्षेत्र में भी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने क�

3 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद। मुरैना। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी मुकेश पुत्र मातादीन रजक (49 वर्ष) निवासी ग्राम खेड़ा मेवदा, हाल बगियापुरा मैनाबसई, थाना सुमावली को ग्वालियर के यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के दिन थाना कोतवाली क्षेत्र में भी फायरिंग कर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने क�

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026