परवलपुर प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का शुभारंभ, CDPO व BPM रहे मौजूद
परवलपुर प्रखंड के सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे के करीब किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (CDPO) शशिकला सिंह, BPM जया शंकर और लेखापाल राजीव रंजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पेंशन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई और योजना के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।