डुमरी गांव राम नाम से गूंजा, 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ
परवलपुर प्रखंड के डुमरी गांव में आध्यात्मिक वातावरण के बीच रविवार सुबह 7 बजे से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। यह आयोजन गांव में सुख, शांति, समृद्धि और इंद्र देवता को प्रसन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। पाठ का समापन सोमवार सुबह 7 बजे किया जाएगा।गांव के लोगों की आपसी सहभागिता से इस धार्मिक कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही