परवलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, पुलिस बल तैनात रहा
परवलपुर प्रखंड में सोमवार की सुबह 9:30 बजे से मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत रूप से निकाले जाने वाले इस ताजिया जुलूस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सौहार्द का वातावरण बना रहा।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।