पथरिया: पथरिया पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए MLB स्कूल में ओवरलोड ऑटो पर की चालानी कार्रवाई
पथरिया पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एमएलबी गर्ल्स हाई स्कूल के सामने स्कूल की छुट्टी के समय विशेष जांच की। थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने पुलिस स्टाफ के साथ ओवरलोड ऑटो की जांच कर क्षमता से अधिक छात्राओं को बैठाकर संचालित किए जा रहे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही सभी ऑटो चालकों को निर्धारित सीट अनुसार विद्यार्थियों को बैठाने की हिदायत दी।