कुटुंबा: रिसियप थानाक्षेत्र के हेतमपुर गांव में नाबालिग किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की
औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान राजेंद्र प्रजापति की पुत्री रंजू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे प