सरधना: बिनोरी रोड पर द्रोण हॉस्पिटल के निशुल्क वृहद चिकित्सा कैंप में 217 मरीजों का सभी प्रकार के चिकित्सकों ने किया उपचार
सरधना के बिनोली रोड स्थित द्रोण हॉस्पिटल में मंगलवार को वृहद निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित निशुल्क कैंप में न्यूरोसर्जरी, यूरोसर्जरी, हड्डी रोग, नाक-कान-गला एवं जनरल मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंप में पहुंचे 217 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। आयोजित मेगा चिकित्सा कैंप का उद्घाटन अध्यक्ष संजय त्यागी ने किया