राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, कलेक्टर ने 105 आवेदकों की सुनी समस्या
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार दोपहर 3:00 तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर ने 105 शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनी और शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।