लोहरदगा: 18-20 मई तक जामुन डीपा पतरा में तीन दिवसीय विशु शिकार, पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने जुटे 32 पड़हा समाज
जिला राजी पड़हा व्यवस्था के तहत तीन वर्षीय अंतराल पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय विशु शिकार कार्यक्रम 18, 19 और 20 मई 2026 को जामुन डीपा पतरा में आयोजित किया जाएगा। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर जिला राजी पड़हा व्यवस्था की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।