तरबगंज: पुरैनी के बाबा पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुरैनी के बाबा पुरवा निवासी चंद्रभान पुत्र राम ने केस दर्ज कराया कि, जमीनी विवाद को लेकर बुधवार दिन में 3 बजे सुशील, परशुराम सूरज, संदीप निवासी उपरोक्त ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर दी। प्रार्थी को बचाने आई अर्चना, मनीष व संजय को भी लाठी डंडे से पीटा है। जिससे सभी लोगों को चोटें आई हैं।