तरबगंज: दुर्जनपुर घाट में बना उप स्वास्थ्य केंद्र बिना प्रयोग में लाये हुए जर्जर हो गया
दुर्जनपुर घाट की प्रधान ने जर्जर भवन की शिकायत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कर भवन का ध्वस्तीकरण व नए भवन का निर्माण करने की मांग की थी।उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे के महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ ने गोंडा सीएमओ को पत्र लिखकर तत्काल जर्जर भवन का जांच करने व नियम अनुसार प्रस्ताव तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।