तरबगंज: हरिवंशपुर गांव के निवासी व्यक्ति ने गांव के विपक्षियों पर पर खेत में लगी फसल काट ले जाने का लगाया आरोप थाने पर दी तहरीर
रमई पुरवा निवासी पद्दन पुत्र रज्जाक ने थाने पर दी गई बताया कि, उसने बटाई पर नायाब पुत्र अब्दुल का खेत गाटा संख्या 178 रकबा 0.0660 में सरसों और मटर की फसल लगा रखी थी। गांव के ही विपक्षी गुरूप्रसाद पुत्र रामदास, भीम, दिनेश पुत्रगण गुरू प्रसाद और उनके घर की महिलाएं उक्त भूमि के लगभग 10 बिस्वा भूमि में लगी फसल मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जबरन काटकर उठा ले गये।