ओबरा: ओबरा में संपूर्ण समाधान दिवस में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
ओबरा तहसील में आयोजित “संपूर्ण समाधान दिवस” के दौरान सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तेलगुड़वा से कोन तथा कोन से विंढमगंज मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।