देहरादून: दीपावली पर वन विभाग कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, सुरक्षा के लिए रात में बढ़ाई गई गश्त
दीपावली पर्व के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने सभी फील्डकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए रात्रि गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।