देहरादून: उत्तराखंड में सर्दी जल्दी देगी दस्तक, कल मौसम रहेगा साफ, 22 को बर्फबारी की संभावना
दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर ठंड परेशान करेगी। उधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ला लीना के प्रभाव से इस बार सर्दी जल्दी दस्तक देगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा.