देहरादून: एक्यूआई की स्थिति बिगड़ रही, ड्रोन से पानी का छिड़काव कराया गया, ऋषिकेश के 17 स्थानों पर किया गया छिड़काव
राज्य में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धुंध और धूल के दृष्टिगत कई जगहों पर ड्रोन से पानी के छिड़काव का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के तीन शहरों में 17 स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। देहरादून में जहां पांच दिनों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में था, वहां मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है।