देहरादून: दून के इस वीडियो ने सबका दिल छू लिया, गुब्बारा बेचने वाले युवक के हाथ से छुटी रस्सी, देखिए आगे क्या हुआ
देहरादून की एक सड़क पर आज एक दृश्य ने सबका दिल छू लिया। एक गरीब युवक, जो अपने गुब्बारों को बेचकर घर में दीपावली की खुशियाँ लाना चाहता था, अचानक वह अपने हाथों से सारे गुब्बारे खो बैठा। कुछ गुब्बारे बिजली के तारों में फँस गए और निराशा ने उसकी आँखों में उतरना शुरू किया। लेकिन, हार मानना उसके शब्दकोष में नहीं था। उसने हिम्मत दिखाई, बार-बार प्रयास किया।