सिराथू: चरही चौराहे पर 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 युवक हुए घायल, दारानगर की एक शादी में शामिल होने आए थे युवक
थाना कड़ा धाम के चरही चौराहे पर गुरुवार आधीरात को दो बाइक की भिड़ंत हो गई है।घटना में दो लोग गम्भीर घायल हो गए हैं।घायल राजकुमार व साथी को एम्बुलेंस सीएचसी कड़ा इलाज के लिए ले गई।घायल राजकुमार ने बताया कि वह गोतनी का रहने वाला है।दारानगर में सोनकर बिरादरी की शादी में शामिल होने आया था।बताया दूसरे ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मारी है।घटना में बबाइक छतिग्रस्त हो गई।