सिराथू: दुष्कर्म मामले में फरार अभियुक्त को कोखराज पुलिस ने बलिहावां चौराहे से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना पुलिस ने बलिहावां चौराहे से बृहस्पतिवार शाम एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संदीपन घाट थाना इलाके के गौसपुर गांव का रहने वाला है।अभियुक्त का नाम सुरेश कुमार पुत्र राम अवतार है।कोखराज थाने में दर्ज मुकदमा में फरार चल रहे सुरेश पर दुष्कर्म की धारा 376 D तथा 504, 506 दर्ज थी।पुलिस लिखापढ़ी करते हुए न्यायालय चालान किया।