सिराथू: पहाड़पुर कोदन गांव के पास नेशनल हाईवे के नाले में मिली एक युवक की खून में लथपथ लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त
सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बने नाले में एक युवक की खून में लथपथ लाश दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।लाश मिलने से आसपास हलचल पैदा हो गई।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।