सिराथू: रोही ओवर ब्रिज पर सड़क पर दौड़ रही स्कार्पियो गाड़ी में लगी आग, दो लोगों ने कूद कर बचाई जान
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।इसमें बैठे दो लोगों ने कूद कर जान बचाई है। प्रयागराज के नैनी के रहने वाले आलोक मिश्रा और उनका भांजा अजय मिश्रा गाड़ी में मौजूद थे। कैनी गांव से वापस प्रयागराज जा रहे थे।फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।