डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 करोड़ की साइबर ठगी, 6 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
कानपुर के शिवराजपुर थाना और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने वाले 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को पुलिस, CBI और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाते थे और उनसे लाखों रुपये की ठगी करते थे।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह पिछले 3 वर्षों से सक्रिय था और देशभर में करीब 2500 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। एनसीआरपी और प्रतिबिंब पोर्टल के अनुसार गिरोह ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, टैबलेट, बैंक पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।
📍 स्थान: शिवराजपुर थाना क्षेत्र, कानपुर नगर
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #CyberCrime #DigitalArrest #CyberFraud