शीर्षक: पुरुषोत्तम मास में मथुरा पुलिस की कुशल सुरक्षा व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्र में 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने सुगमता से किए दर्शन
जनपद मथुरा में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। 17 मई से 15 जून तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा और सुगमता के विशेष प्रबंध किए गए थे ।इस अवधि में अकेले पावन गोवर्धन क्षेत्र में लगभग 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, विस्तृत सुरक्षा घेरे के बीच लगभग 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने 84 कोसी परिक्रमा को अत्यंत सुगम एवं सुखद अनुभूति के साथ पूर्ण किया। वहीं, बरसाना में भी भक्ति का अनूठा माहौल देखा गया, जहां लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर लाडली जी मंदिर में दर्शन किए।
इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 6.5 करोड़ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 25 इंस्पेक्टर, 60 उपनिरीक्षक और 350 से अधिक पुलिसकर्मियों को परिक्रमा मार्गों पर तैनात किया गया था। सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में 88 बैरियर और पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाए गए थे।
भविष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन परिक्रमा मार्गों पर नई पुलिस चौकियां और 'पुलिस सहायता केंद्र' स्थापित करने की योजना पर भी विचार कर रहा है।
पुरुषोत्तम मास में जनपद मथुरा में पुलिस की कुशल सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra