पीपलदा: इटावा पुलिस ने न्यायालय से एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 25, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने एक वर्ष से न्यायालय से एक मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।इटावा थाना सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि न्यायालय से वसूली के एक मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी गिरिराज पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी बारां को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जावेगा।