पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 पर दीगोद के निकट सड़क निर्माण के खड्डे में गिरकर बाइक सवार घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Oct 25, 2024 जिले के स्टेट हाइवे 70 पर दीगोद के निकट सीसी रोड निर्माण के लिए किए गए खड्डों में गिरकर शुक्रवार 9 बजे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया। मोटरसाइकिल सवार रघुवीर बैरवा पुत्र छोटूलाल निवासी मुंगेना थाना इटावा गांव से कोटा आने के दौरान खड्डे में गिरा।जिसको एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।