लखीमपुर: हर्रौवा में बाराती कोटेदार के मकान के सामने दिखा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी जिले के हर्रौवा गांव में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बाराती कोटेदार के मकान के सामने एक मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग की टीम को दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।