अकलतरा: मुलमुला क्षेत्र में फिर हुई वारदात, बनाहिल गांव की दुकान में डेटोनेटर का किया गया ब्लास्ट
क्षेत्र में फिर वारदात हो गई है. क्षेत्र में घटनाएं थम नहीं रही है। लगातार वारदात होने से पुलिसिंग पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला अकलतरा ब्लॉक के बनाहिल गांव का है, जहां दुकान में बदमाशों ने डेटोनेटर को ब्लास्ट किया है। इससे दुकानदार भूपेंद्र साहू के पैर में चोट आई है. वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और CCTV खंगाल रही है।